आज 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है, इस दिन को मनाने की शुरुआत 10 जनवरी 2006 से की गई। विश्व हिंदी दिवस हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। जानकारी के मुताबिक, बोलचाल से लेकर लेखन तक हम कई भाषाओं व लिपियों का प्रयोग करते हैं। लेकिन हिंदी ऐसी भाषा है जो भारतीयों को एक डोर में पिरोए हुए है। बता दें कि, हिंदी की लिपि देवनागरी है। हिंदी भारत की राजभाषा और आधिकारिक भाषा है। 1949 में हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया। हम भारतीयों के लिए हिंदी केवल भाषा नहीं बल्कि पहचान है। इसलिए तो हम गर्व से कहते हैं- ‘हिंदी हैं हम’।
जानकारी के लिए बता दें कि, 10 जनवरी हमारे लिए विशेष महत्व का दिन है। आज ही के दिन 10 जनवरी, 1975 को पहला ‘विश्व हिंदी सम्मेलन’ महात्मा गांधी द्वारा संस्थापित ‘अखिल भारतीय राष्ट्र भाषा प्रचार समिति’, वर्धा के तत्वावधान में नागपुर में आयोजित किया गया था। इस दिन को यादगार बनाने के लिए हर साल इसी दिन ‘विश्व हिंदी दिवस’ मनाने का फैसला लिया गया और 10 जनवरी, 2006 को पहली बार ‘विश्व हिंदी दिवस’ का आयोजन किया गया था, तब से हर वर्ष यह दिन पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।
मीडिया की माने तो, इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी को विश्व हिंदी दिवस की आत्मीय बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि, हिन्दी हमारा अभिमान है, हिन्दी हर भारतवासी का स्वाभिमान है। सीएम मोहन यादव ने कहा- हिन्दी हमारा अभिमान है, हिन्दी हर भारतवासी का स्वाभिमान है। जिस प्रकार आत्मा के बिना शरीर का कोई महत्व नहीं है, उसी प्रकार बिना निज भाषा के हमारा भी कोई अस्तित्व नहीं है। आप सभी को विश्व हिन्दी दिवस की आत्मीय बधाई और शुभकामनाएं!
हिन्दी हमारा अभिमान है, हिन्दी हर भारतवासी का स्वाभिमान है।
जिस प्रकार आत्मा के बिना शरीर का कोई महत्व नहीं है, उसी प्रकार बिना निज भाषा के हमारा भी कोई अस्तित्व नहीं है।
आप सभी को विश्व हिन्दी दिवस की आत्मीय बधाई और शुभकामनाएं!#VishwaHindiDiwas pic.twitter.com/3EvgWsjzIu
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 10, 2024
उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, सभी को ‘विश्व हिंदी दिवस’ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विश्व में भारत का सशक्त प्रतिनिधित्व करने वाली हिंदी भाषा हमारी राष्ट्रीय एकता की प्रतीक है। हिंदी का विश्व में जयघोष हो, इसका दायित्व हम सभी पर है। आइए, अपनी दिनचर्या में हिंदी को अधिकाधिक स्थान प्रदान करने का संकल्प लें।
सभी को 'विश्व हिंदी दिवस' की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
विश्व में भारत का सशक्त प्रतिनिधित्व करने वाली हिंदी भाषा हमारी राष्ट्रीय एकता की प्रतीक है।
हिंदी का विश्व में जयघोष हो, इसका दायित्व हम सभी पर है।
आइए, अपनी दिनचर्या में हिंदी को अधिकाधिक स्थान प्रदान करने का संकल्प… pic.twitter.com/WfGpVojVT4
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 10, 2024
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंंह धामी ने कहा कि, आप समस्त प्रदेशवासियों को विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हिंदी देश को एकता के सूत्र में बांधने वाले भावों की अभिव्यक्ति है। आइए, इस अवसर पर अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग कर भावी पीढ़ी को भी अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ने का संकल्प लें।
आप समस्त प्रदेशवासियों को विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हिंदी देश को एकता के सूत्र में बांधने वाले भावों की अभिव्यक्ति है। आइए, इस अवसर पर अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग कर भावी पीढ़ी को भी अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ने का संकल्प लें। #विश्व_हिंदी_दिवस pic.twitter.com/SZqXeIxhKN
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 10, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें