AFG vs SL World Cup 2023 : अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला

0
107

विश्व कप 2023 का 30वां मैच आज अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच पुणे में खेला जा रहा है। जहां अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मीडिया की माने तो, अफगानिस्तान ने इस विश्व कप में अभी तक 5 मैच खेले हैं और 2 में जीत हासिल की। श्रीलंका ने भी पांच मैच खेलते हुए दो में जीत हासिल की है। इन दोनों के पास 4-4 पॉइंट्स हैं। आज पुणे में खेले जाने वाले मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

श्रीलंका: पाथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सादीरा समरविकर्मा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, एंजलो मैथ्यूज, महीष तीक्षणा, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मूजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here