मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी के मन की बात कार्यक्रम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट को भविष्य में एआई की शक्ति उपयोग करने की दिशा में विश्व के लिए महत्वपूर्ण मोड़ बताया। भारत मंडपम में हुए इस सम्मेलन में विश्व नेता, उद्योगपति व नवप्रवर्तक एकत्र हुए तथा अमूल बूथ व सुश्रुत संहिता प्रदर्शनी ने सभी को प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि एआई से पशु उपचार, प्राचीन ग्रंथ संरक्षण, भाषा अनुवाद संभव हो रहा है तथा भारत ने तीन मेड इन इंडिया एआई मॉडल लॉन्च किए।
आप को बता दे, टी-20 विश्वकप में भारतीय मूल के खिलाड़ी कनाडा, अमेरिका, ओमान आदि टीमों में चमक रहे हैं तथा उन्होंने मातृभूमि का गौरव बढ़ाया। केरल की 10 माह की आलिन शेरिन के अंगदान, दिल्ली की लक्ष्मी देवी व पश्चिम बंगाल के गौरांग बनर्जी के प्रत्यारोपण के बाद उपलब्धियों की सराहना की। राजगोपालाचारी उत्सव, डिजिटल अरेस्ट से सावधानी, ओडिशा के हिरोद पटेल का बहुस्तरीय खेती मॉडल, केरल के 570 चावल किस्में संरक्षण, केरल कुंभ, जयललिता स्मृति, परीक्षा तनाव मुक्ति व होली शुभकामनाएं दीं।
Image source: आकाशवाणी मन की बात
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



