Android 14 के साथ गूगल ने जोड़ा नया फीचर, अलार्म बजने के साथ ही फोन की स्क्रीन पर नजर आएगी मौसम की जानकारी

0
228

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गूगल ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में गूगल पिक्सल सीरीज में दो नए डिवाइस Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro पेश किए हैं। इसी के साथ गूगल पिक्सल पहले ऐसे डिवाइस बने हैं, जिन्हें कंपनी ने एंड्रॉइड 14 के साथ पेश किया है। एंड्रॉइड 14 पर चलने वाले डिवाइस के लिए कंपनी नए फीचर्स लान पर काम कर रही है। इसी कड़ी में एंड्रॉइड 14 डिवाइस के लिए गूगल क्लॉक के साथ एक नया फीचर देखने को मिल रहा है। दरअसल, गूगल क्लॉक के नए अपडेट के साथ वेदर इंटीग्रेशन मिला है। इस अपडेट के बाद यूजर्स को वेदर सर्विस अलार्म फॉरकास्ट के साथ मिलेंगी।

जानकारी के लिए बता दें कि, अलार्म बजने के बाद यूजर को उसके पिक्सल डिवाइस की पूरी स्क्रीन पर मौसम से जुड़ा अपडेट नजर आएगा। यूजर को अपनी स्क्रीन पर वर्तमान टेम्प्रेचर के साथ पूरे दिनभर के संभावित तापमान को लेकर भी जानकारियां नजर आएंगी। इस फीचर के साथ यूजर को अगले दिन के संभावित तापमान को लेकर भी जानकारियां मिलेंगी। दरअसल, Google Clock 7.6 का वेदर इंटीग्रेशन फीचर फिलहाल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। शुरुआती फेज में इस फीचर को Google Pixel 8 series और एंड्रॉइड 14 पर रन होने वाले स्मार्टफोन में ही देखा जा सकेगा।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here