Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के दूसरे मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया

0
166

एशिया कप 2023 के दूसरे मैच में श्रीलंका की टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से मात देकर जीत के साथ आगाज किया है। श्रीलंका के कैंडी शहर के पाल्लेकल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन ये निर्णय श्रीलंकाई गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया यह मुकाबला लो-स्कोरिंग रहने के बावजूद रोमांचक जरूर रहा। मीडिया की माने तो, श्रीलंकाई टीम ने मैच को 5 विकेट से अपने नाम करने के साथ पॉइंट्स टेबल में खाता खोलने में कामयाब रही। श्रीलंका के जहां 2 अंक हैं वहीं उनका नेट रनरेट भी 0.951 का है। ग्रुप-बी में अफगानिस्तान दूसरे जबकि अब बांग्लादेश तीसरे स्थान पर मौजूद है।

मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, श्रीलंका के सामने जीत के लिए 165 रनों का मामूली सा टारगेट था। श्रीलंका की गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश की टीम 42.4 ओवर में 164 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 39 ओवर में 5 विकेट खोकर 165 रन बनाते हुए जीत दर्ज कर ली।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here