मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, Asia Cup 2023 में कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए सुपर-4 राउंड के मैच भारत ने श्रीलंका को आसानी से 41 रन से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत को 213 रन पर समेटने के बाद मेजबान टीम श्रीलंका आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेगी, लेकिन उसके दोनों ओपनर पथुम निसानका (6) और करुणारत्ने (2) दहाई का भी आंकड़ा नहीं छू सके। खराब शुरुआत के बाद कुसल मेंडिस (15) भी सस्ते में लौट गए, तो कुलदीप यादव ने मेजबानों की परेशानियां लंका के पिछले मैच के हीरो सदीरा (17) को सस्ते में आउट कर और बढ़ा दी। चरिथ असालंका (22) और धनंजय डि सिल्वा (41) ने अच्छी कोशिश की।
मीडिया की माने तो, श्रीलंका टीम 41.3 ओवरो में 172 रन पर सिमट गई. पिछले मैच में पांच विकेट लेने वाले कुलदीप यादव ने चार, तो बुमराह और कुलदीप ने दो-दो, जबकि सिराज और हार्दिक के हिस्से में एक-एक विकेट आया।ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले डुलिथ वेललेज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आप को बता दे , मैच में कुछ देर बारिश ने भी व्यवधान डाला. तब मैच रोके जाने के समय भारत ने 47 ओवरों में 9 विकेट पर 197 रन बना लिए थे। तब अक्षर पटेल 15 और मोहम्मद सिराज 2 रन बनाकर पिच पर जमे हुए थे। कुछ देर के ब्रेक के बाद मैच शुरू हुआ, लेकिन अच्छी बात रही कि ओवरों में कटौती नहीं हुई।
इससे पहले भारत के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय बल्लेबाज युवा स्पिनर वेललेज के आगे पस्त दिखाई पड़े, और इनमें से 5 विकेट युवा स्पिनर वेललेज ने चटकाए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi#Bollywood
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



