एशिया कप 2023 का आगाज बहुत ही धमाकेदार अंदाज में हो चुका है। पाकिस्तान ने पहले मैच में नेपाल को 238 रनों से शिकस्त दी है। वहीं, दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया है। दोनों टीमों के बीच मैच 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी पल्लेकल स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस को भारत-पाक के मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया की माने तो, भारत-पाकिस्तान का लाइव मैच हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर देख सकते है, जबकि मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकता है। बता दें कि अगर मोबाइल पर फैंस एशिया कप देखें तो उसके लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा, लेकिन अगर लैपटॉप या टीवी पर मैच इस ऐप पर देखा जाएगा तो इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत स्क्वाड में शुबमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर/अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा है। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 13 बार एक-दूसरे के बीच भिड़त हो चुकी हैं। बता दें कि एशिया कप में हमेशा भारतीय टीम का दबदबा रहा है। अब तक के इतिहास में एशिया कप के 15 सीजन हुए हैं, जिसमें भारत ने 7 बार (1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010,2016 और 2018) में खिताब जीता है, जबकि श्रीलंका दूसरे नंबर पर है, जिन्होंने 6 बार ये ट्रॉफी जीती है।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



