मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारतीय टीम को एक और बड़ी सफलता मिली है। दरअसल देश की महिला शूटर्स ने 25 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। भारत की तरफ से इस इवेंट में मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने भाग लिया था। इसके साथ ही 27 सितंबर 2023 को एशियाई खेलों में भारत के अब तक कुल पदकों की संख्या 16 हो गई है।
आप को बता दे , इससे पहले भारतीय निशानेबाज सिफ्त कौर समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक ने एशियाई खेल 2023 में भारत की झोली में एक और पदक डाला। इन तीनों ने बुधवार, 27 सितंबर को 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने क्वालिफिकेशन में कुल 1764 अंक हासिल कर पोडियम पर दूसरा स्थान हासिल किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #AsianGames
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



