मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत ने फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम शुक्रवार को स्वर्ण पदक मैच में चीन और जापान के बीच दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से भिड़ेगी।
मीडिया की माने तो, भारत के लिए उपकप्तान हार्दिक सिंह ने पहला गोल किया। दूसरा गोल मनदीप सिंह ने किया। तीसरा गोल ललित उपाध्याय ने दागा। चौथा गोल अमित रोहिदास और पांचवां गोल अभिषेक ने किया।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



