भारतीय पुरुष टीम ने स्क्वैश में कमाल कर दिया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। 2014 के बाद पहली बार भारत ने स्क्वैश में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
मीडिया की माने तो, एशियन गेम्स के स्क्वैश इवेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल खेला गया। इस रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को अंतिम सेट में हरा दिया। भारतीय स्क्वैश मेंस टीम गेम में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया। भारत की ओर से सौरव घोषाल, अभय सिंह और महेश मंगावकर की तिगड़ी ने गोल्ड मेडल जीता।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



