Asian Para Games 2023: प्रमोद भगत ने बैडमिंटन पुरुष एकल एसएल3 वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

0
212

एशियन पैरा गेम्स 2023, 22 अक्टूबर से चीन के हांगझू में शुरू हो गए हैं। मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, इस बीच बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने शुक्रवार को पैरा एशियाई खेलों में पुरुष एकल एसएल 3 वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने स्वर्ण पदकों की तिकड़ी पूरी कर ली है, इससे पहले उन्होंने पैरालंपिक स्वर्ण और विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण जीता था।

मीडिया की माने तो, प्रमोद ने हमवतन नितेश कुमार को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। प्रमोद ने पहला सेट 22-20 से जीता। नितेश ने दूसरे सेट में वापसी करते हुए 21-18 के स्कोर के साथ गेम को बराबरी पर ला दिया। प्रमोद ने निर्णायक सेट 21-19 से जीत हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here