ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को सीरीज के तीसरे मुकाबले में 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। कैनबरा के मनुका ओवल में हुए यह मुकाबला मेजबान देश के लिए काफी खास था, क्योंकि यह ऑस्ट्रेलिया का 1000वां वनडे था। वनडे इतिहास में एक हजार वनडे मैच खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया दूसरी टीम बन गई है। मीडिया की माने तो, ऑस्ट्रेलिया से पहले भारत ने एक हजार वनडे खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपने 1000वें वनडे मैच में वेस्टइंडीज को हराने के लिए सिर्फ 6.5 ओवर का समय लिया। भारत के बाद हजार वनडे खेलने वाली टीम बनी ऑस्ट्रेलिया ने पहले वेस्टइंडीज को 24.1 ओवर्स में 86 रन पर समेटा, जो उनका वनडे में पांचवां लोएस्ट स्कोर था। फिर इस लक्ष्य को मेजबान ने 259 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। आठ विकेट से जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में मेहमान टीम का 3-0 से सफाया कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी इस मैच में लड़खड़ा गई। वेस्टइंडीज के लिए केवल सलामी बल्लेबाज एलिक अथानाज़ ही बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर पाए। एलिक अथानाज़ ने 60 गेंदों में दो चौकों की मदद से 32 रन बनाए। वेस्टइंडीज के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए जेवियर बार्टलेट ने सिर्फ 21 रन देते हुए 4 विकेट हासिल किए तो ने 13 रन देकर 2 विकेट और एडम ज़म्पा ने 14 रन देकर 2 विकेट झटके। वेस्टइंडीज की टीम 24.1 ओवर में 86 रनों पर ढेर हो गई।
बता दें कि, वेस्टइंडीज से मिले 87 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 18 गेंदों में 5 चौके और तीन छक्कों के दम पर 41 रन बनाए जबकि जोश इंग्लिश ने 16 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए और बिना देर किए मैच अपने नाम किया। दोनों पारियों में कुल मिलाकर 185 गेंदें फेंकी गई, जिससे यह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अब तक का सबसे छोटा पुरुष वनडे मुकाबला था और कुल मिलाकर, अब तक का छठा सबसे छोटा वनडे था। बता दें, सबसे छोटा वनडे फरवरी 2020 में नेपाल और अमेरिका के बीच खेला गया था, जो सिर्फ 104 गेंदों तक चला था। अमेरिका 12 ओवर में 35 रन पर आउट हो गया, जबकि नेपाल ने 5.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



