BAN vs NZ टेस्ट सीरीज: बांग्लादेश ने जीता पहला टेस्ट मैच, न्यूजीलैंड को 150 रनों से हराया

0
191
BAN vs NZ टेस्ट सीरीज: बांग्लादेश ने जीता पहला टेस्ट मैच, न्यूजीलैंड को 150 रनों से हराया
Image Source : @ICC

न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल बांग्लादेश के दौरे पर है। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। बांग्लादेश की टीम ने इतिहास रचते हुए पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 150 रन से हरा दिया। चौथी पारी में न्यूजीलैंड की टीम को 332 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में न्यूजीलैंड की पारी 181 रन पर सिमट गई। यह बांग्लादेश की न्यूजीलैंड पर टेस्ट में सिर्फ दूसरी जीत है। यह दोनों जीत बांग्लादेश ने पिछले दो साल के अंदर कीवियों पर हासिल की है।

टेस्ट मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 85.1 ओवर में 310 रन पर सिमट गई। महमूदुल हसन जॉय ने 86 रन की पारी खेली। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 37 और मोमिनुल हक ने 37 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने चार विकेट लिए, जबकि काइल जेमीसन और एजाज पटेल को दो-दो विकेट मिले। कप्तान टिम साउदी और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला। जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 317 रन पर समाप्त हुई और उन्होंने बांग्लादेश पर सात रन की बढ़त हासिल की। के लिए विलियम्सन ने 11 चौके की मदद से 104 रन बनाए। वहीं, डेरिल मिचेल ने 41 रन और फिलिप्स ने 42 रन बनाए। इसके अलावा टॉम लाथम ने 21, काइल जेमीसन ने 23 रन और कप्तान टिम साउदी ने 35 रन की पारी खेली। बांग्लादेश ने तैजुल इस्लाम ने 4 और मोमिनुल हक ने 3 विकेट लिए। वहीं, शोरिफुल इस्लाम, मेहदी हसन मिराज और नईम हसन को 1-1 विकेट मिला।

बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 338 रन बनाए। कप्तान नजमुल शांतो ने 105 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, मोमिनुल हक ने 40, मुशफिकुर रहीम ने 67, मेहदी हसन मिराज ने 50 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल ने 4 विकेट लिए। वहीं, ईश सोढ़ी को 2 विकेट मिले। साउदी और फिलिप्स ने 1-1 विकेट लिया। बांग्लादेश ने 331 रन की बढ़त हासिल की और कीवियों को 332 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में न्यूजीलैंड की पारी 181 रन पर ही सिमट गई और बांग्लादेश ने 150 रन से जीत हासिल की। लाथम शून्य, डेवोन कॉन्वे 22 रन, केन विलियम्सन 11 रन, हेनरी निकोल्स दो रन, डेरिल मिचेल 58 रन, टॉम ब्लंडेल 6 रन, ग्लेन फिलिप्स 12 रन, जेमीसन 9 रन, सोढ़ी 22 रन और कप्तान साउदी ने 34 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से तैजुल ने 6 विकेट लिए और कीवियों की कमर तोड़ कर रख दी। नईम ने 2 विकेट लिए। वहीं, शोरिफुल और मिराज को 1-1 विकेट मिला।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #BANvsNZ #NZVSBAN

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here