Bangalore: चार साल के बेटे की हत्या मामले में सूचना सेठ के खिलाफ आरोप पत्र, पुलिस ने किए चौंकाने वाले दावे

0
157
Bangalore: चार साल के बेटे की हत्या मामले में सूचना सेठ के खिलाफ आरोप पत्र, पुलिस ने किए चौंकाने वाले दावे
Image Source: Social Media

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गोवा से जनवरी में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई थी। यहां एक मां ने अपने ही चार साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने एक एआई स्टार्ट-अप की सीईओ के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है, जिसमें कई चौंकाने वाले दावे किए गए हैं।

जानकारी के लिए बता दे, बंगलूरू में एक स्टार्टअप संस्थापक और सीईओ सूचना सेठ को पुलिस ने जनवरी में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि आठ जनवरी को उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में एक सर्विस अपार्टमेंट में अपने चार वर्षीय बेटे की हत्या करने के बाद उसका शव एक बैग में रखकर कर्नाटक भाग रही थी। कलंगुट पुलिस ने गोवा बाल अदालत में सेठ के खिलाफ 642 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है। इसमें बताया गया है कि कैसे उसने अपने बेटे की हत्या की और फिर भागने की कोशिश की।

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, सूचना सेठ के आठ जनवरी को होटल से चेक आउट करने के बाद अपराध का खुलासा हुआ था। सेठ के अपार्टमेंट छोड़ने के बाद हाउसकीपिंग स्टाफ सफाई करने गया तो वहां खून के धब्बे मिले। गोवा पुलिस के अलर्ट के आधार पर, उसे कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के ऐमंगला पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया था। कलंगुट से एक पुलिस टीम सूचना सेठ को हिरासत में लेने और उसे ट्रांजिट रिमांड पर गोवा लाने के लिए कर्नाटक गई थी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here