भारतीय महिला टीम बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। मीडिया की माने तो, भारतीय महिलाओं ने पहली बार इस टूर्नामेंट के खिताबी दौर में जगह बनाई है, जहां उनका सामना रविवार को थाईलैंड से होगा। मलेशिया में चल रही चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में शनिवार को भारत ने दो बार की चैंपियन जापान को 3-2 से हराया। प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में थाईलैंड ने इंडोनेशिया को 3-1 से मात दी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जापान की टीम अकाने यामागुची, युकी फुकुशिमा और सयाका हिरोटा और मायु मातसुमोटो और वाकाना नागाहरा के बिना मैच खेलने उतरी, वेकिन इसके बावजूद मजबूत टीम ने भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश की। तृषा और गायत्री ने पहले युगल में शानदार प्रदर्शन किया और नामी और चिहारू शिडा की दुनिया की छठे नंबर की जोड़ी पर 73 मिनट में 21-17, 16-21, 22-20 की जीत से भारत को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
वहीं, इसके बाद भारतीय टीम ने अपने क्रॉस शॉट और स्मैश का इस्तेमाल कर 21-17, 21-14 से उलटफेर कर 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद दूसरे डबल्स में पीवी सिंधू ने अश्विनी के साथ मिलकर रेना और अयाको की जोड़ी का सामना किया, लेकिन भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा और जापान की टीम 2-2 की बराबरी पर आ गई। इसके बाद निर्णायक सिंग्लस में अनमोल पर भारत की जिम्मेदारी थी। इस मैच में उन्होंने नातसुकी निडायरा को हराया और भारत को फाइनल में पहुंचाया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



