भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए गुरुवार को भारतीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत को तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। टी20 की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, वहीं केएल राहुल वनडे सीरीज के लिए कमान संभालेंगे। टेस्ट टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत 10 दिसंबर, रविवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज से होगी। इसके बाद 17 दिसंबर, रविवार से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। इसके बाद 26 दिसंबर, मंगलवार से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बोर्ड से अनुरोध किया कि वो दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टी20 और वनडे में नहीं खेलेंगे। वहीं मोहम्मद शमी फिलहाल चिकित्सा उपचार से गुजर रहे हैं और उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है।
2 टेस्ट के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा

3 वनडे के लिए भारत की टीम:
ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर

3 टी20 मैचों के लिए भारत की टीम:
यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #BCCI #SAvsIND #INDvsSA
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



