Bjp द्वारा बदले गए कई राज्यों के अध्यक्ष

0
33

लोकसभा चुनाव से पहले देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसी की तैयारी में जुटी BJP ने आज 4 राज्यों में अपने अध्यक्ष बदले हैं। मीडिया की माने तो, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के BJP प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को झारखंड और सुनील जाखड़ को पंजाब में पार्टी की कमान दी गई है आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरन कुमार रेड्डी को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया। अप्रैल में बीजेपी में शामिल हुए थे।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिये हैं। तेलंगाना में किशन रेड्डी, पंजाब में सुनील जाखड़, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी और झारखंड में बाबूलाल मरांडी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। देश में अगले साल लोकसभा चुनाव हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ही ये फेरबदल किए गए हैं। मीडिया सूत्रों की माने तो, किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने, सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। बाबूलाल मरांडी झारखंड में बीजेपी के कद्दावार नेता माने जाते हैं। वो राज्य के पहले मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने अपनी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय करवा लिया था। गौरतलब है कि झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। अभी एनडीए गठबंधन के पास 12 सीट हैं। सुनील जाखड़ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। पूर्व में वो कांग्रेस पार्टी के भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। सुनील जाखड़ को इससे पहले  राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here