
भाजपा ने थोड़ी देर पहले प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। वे राष्ट्रपति पद के लिए NDA की ओर से उम्मीदवार होंगी। संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने इस बात की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने ट्वीट कर इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि “आज की संसदीय बोर्ड की बैठक में हम सभी लोग इस मत पर आए कि भाजपा और NDA अपने सभी घटक दलों के साथ बातचीत करते हुए हम राष्ट्रपति के लिए अपना प्रत्यासी घोषित करें। NDA की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को घोषित किया गया है।”
News Source: Twitter (@BJP4India)