BMW India ने भारतीय बाजार में 220i M Performance Edition लॉन्च कर दिया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी ने इसकी कीमत 46 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी है और ये सीमित संख्या में ही उपलब्ध होगी। इसका प्रोडक्शन स्थानीय स्तर पर BMW ग्रुप प्लांट चेन्नई में किया जाएगा। BMW 2 Series Gran Coupe M Performance Edition विशेष रूप से ब्लैक सैफायर मेटालिक पेंटवर्क में उपलब्ध होगा।
मीडिया की माने तो, इसके इंटीरियर में भी कुछ अपग्रेड किए गए हैं। अब ये अलकेन्टारा में तैयार गियर-सिलेक्टर के साथ आती है। इसमें एम परफॉर्मेंस डोर प्रोजेक्टर और एम परफॉर्मेंस डोर पिन हैं। स्पोर्ट सीट्स इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और मेमोरी फंक्शन के साथ आती हैं। साथ ही इसे 430 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। पीछे की सीटों को 40/20/40 स्प्लिट में मोड़कर इसके बूट स्पेस को और बढ़ाया जा सकता है। इसमें 6 डिममेबल डिजाइनों के साथ एंबिएंट लाइटिंग भी दी गई है। फीचर्स के मामले में इसके अंदर BMW लाइव कॉकपिट प्रोफेशनल है, जिसमें 0.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और 10.25-इंच कंट्रोल डिस्प्ले शामिल है। 220i M परफॉर्मेंस एडिशन को पावर देने वाला 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन है, जिसे ट्विन-टर्बोचार्ज किया गया है। यह 1350-4600 आरपीएम पर 173 बीएचपी की अधिकतम पावर और 280 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। ऑन ड्यूटी गियरबॉक्स पैडल शिफ्टर्स के साथ 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



