सीमा सुरक्षा बल (BSF) 1 दिसंबर 2023 को अपना 59वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। बीएसएफ की स्थापना 1 दिसम्बर 1965 ई में हुई थी। जानकारी के अनुसार, गृहमंत्री अमित शाह BSF की स्थापना दिवस में भाग लेंगे। इस वर्ष का स्थापना दिवस हजारीबाग के साथ पुरे झारखण्ड के लिए यह गर्व का विषय है। हजारीबाग के मेरु स्थित सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र में इस वर्ष स्थापना दिवस का कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसके पूर्व में सीमा सुरक्षा बल अपना स्थापना दिवस दिल्ली में मानता रहा है। लेकिन पिछले दो वर्षों से जहां बीएसएफ का प्रशिक्षण केंद्र है। वहां बीएसएफ का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसमें साल 2021 में जैसलमेर, 2022 में अमृतसर और अब झारखंड के हजारीबाग में बीएसएफ का स्थापना दिवस मनाने की तैयारी कर ली गई है।
मीडिया की माने तो, बीएसएफ के 59वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में बीएसएफ की सभी फ्रंटियर महिला पुरुष टुकड़ियां भाग लेगी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शहीद समारक पर शहीदों को याद किया जाएगा फिर सीमा भवानी और जांबाज की मोटरसाइकिल टीम, तोपखाना, बीएसएफ एयर विंग के हेलिकॉप्टर, घुड़सवार, ऊंट, प्रशिक्षण प्राप्त कुत्ते, अश्रु गैस इकाई टेकनपुर, मिर्ची बॉम्ब व पैराग्लाइडिंग का प्रदर्शनइस कार्यक्रम में दिखाया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में कई नृत्य जैसे कलरिपयट्टु, खड़िया, मनीयारो रास लोक नृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



