Budget Session: बजट सत्र से पहले प्रह्लाद जोशी करेंगे सर्वदलीय बैठक, CII ने की अलग निवेश मंत्रालय की सिफारिश

0
208
Budget Session: बजट सत्र से पहले प्रह्लाद जोशी करेंगे सर्वदलीय बैठक, CII ने की अलग निवेश मंत्रालय की सिफारिश
Image Source : Amar Ujala

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संसद में बजट सत्र के शुरू होने से पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी दोनों सदनों के सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक आज दोपहर संसदीय पुस्तकालय में होगी। सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से शुरू होगा। इस सत्र का समापन नौ फरवरी को होगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रह्लाद जोशी ने इस बैठक में शामिल होने के लिए सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है। इस वर्ष अप्रैल-मई में होने वाले चुनावों से ठीक पहले बजट सत्र मौजूदा लोकसभा का आखिरी संसद सत्र होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री गुरुवार एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी।

बता दें कि सरकार की तरफ से इस बैठक में सत्र का एजेंडा विपक्ष के साथ साझा किया जाता है। इसके अलावा सदन में सुचारु कामकाज के लिए विपक्ष से सहयोग का अनुरोध किया जाता है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, अंतरिम बजट आम तौर पर लोकसभा चुनाव के बाद सरकार बनने तक बीच की अवधि की वित्तीय जरूरतों का ख्याल रखता है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने बजट को लेकर अपनी अपेक्षाएं और सिफारिशें देते हुए कहा है कि सरकार को विनिवेश लक्ष्यों को पूरा करने और विनिवेश के लिए 3 साल का कार्यक्रम निर्धारित करना चाहिए। इसके अलावा पेट्रोलियम, बिजली और रियल एस्टेट को भी जीएसटी में शामिल करते हुए तीन दर संरचना का लक्ष्य पूरा करना चाहिए। साथ ही सरकार से पूंजीगत व्यय को 20 फीसदी बढ़ाकर 12 लाख करोड़ करने और अलग से निवेश मंत्रालय की स्थापना करने का अनुरोध किया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here