मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को और रफ्तार मिलने वाली है। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने आज मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए सभी तरह की स्वीकृति दे दी गई है। कैबिनेट की बैठक के बाद महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए सभी तरह की मंजूरी दी गई है।
ज्ञात हो कि, बुलेट ट्रेन अगले वर्ष 2023 में चलनी थी किन्तु महाराष्ट्र में जमीन अधिग्रहण की धीमी गति के चलते देरी हो रही है एवं कोविड के दौरान भी इस परियोजना में काफी देरी हुई है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,अभी तक महाराष्ट्र में महज 20 प्रतिशत जमीन अधिग्रहण ही हो सकी है।



