Canada Stabbing: कनाडा के ओटावा में चाकूबाजी से हड़कंप, छात्र ने साथ रहने वाले छह लोगों को उतारा मौत के घाट

0
96
Canada Stabbing: कनाडा के ओटावा में चाकूबाजी से हड़कंप, छात्र ने साथ रहने वाले छह लोगों को उतारा मौत के घाट
Image Source : jagran.com

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कनाडा की राजधानी ओटावा में चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया है। यहां एक घर में एक छात्र ने चाकू से हमला कर 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ओटावा पुलिस ने गुरुवार को बताया कि श्रीलंका के एक 19 वर्षीय छात्र पर अपने साथ रहने वाले छह लोगों की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप है, जिसमें श्रीलंकाई परिवार के चार बच्चे भी शामिल हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओटावा के पुलिस प्रमुख एरिक स्टब्स ने कहा कि संदिग्ध द्वारा एक “धारदार हथियार” इस्तेमाल किया गया था, जिसकी पहचान फेब्रियो डी-जोयसा के रूप में की गई। उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

स्टब्स ने कहा कि मृतक श्रीलंकाई नागरिक हैं, जो हाल ही में कनाडा आए थे। उन्होंने बताया कि इनमें 35 साल की मां, 7 साल का बेटा, 4 साल की बेटी, 2 साल की बेटी और 2 1/2 महीने की बच्ची भी शामिल है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, पुलिस प्रमुख ने कहा कि जब पहले अधिकारी घर पहुंचे तो परिवार का एक व्यक्ति बाहर था और किसी को 911 पर कॉल करने के लिए चिल्ला रहे थे। पुलिस को रात 10:52 बजे दो आपातकालीन कॉल प्राप्त हुईं थी। व्यक्ति गंभीर रूप से चोटिल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

मीडिया में आई खबर के अनुसार, ओटावा में श्रीलंका के उच्चायोग ने पुष्टि की है कि पीड़ित श्रीलंकाई नागरिकों का परिवार थे। उच्चायोग ने कहा कि व्यक्ति तो बच गया, लेकिन उनकी पत्नी और बच्चों की मौत हो गई, साथ ही यह भी कहा कि वह देश की राजधानी कोलंबो में रिश्तेदारों के संपर्क में है। आरोपी को गुरुवार को बाद में अदालत में पेश किया जाएगा।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, रात 11 बजे से ठीक पहले पुलिस को बैरहवेन इलाके से कॉल आई थी। इसके तुरंत बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस ने कहा कि अब किसी की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। एक पड़ोसी, डॉन परेरा ने कहा कि वह उस परिवार से कैथोलिक प्राथमिक विद्यालय में एक हेलोवीन पार्टी में मिले थे।

मीडिया में आई खबर के अनुसार, घटना पर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “इस भयानक हिंसा पर हमारी पहली प्रतिक्रियाएं सदमे से भरी हैं।” ओटावा के मेयर मार्क सटक्लिफ ने इस खबर को शहर के सभी निवासियों के लिए चिंताजनक बताया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here