CDS अनिल चौहान ने जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स मिशन का अवलोकन किया

0
157

मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, जापान के योकोसुका बेस की यात्रा के दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान को सेल्फ डिफेंस फ्लीट के कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल सैतो अकीरा ने जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स मिशन का अवलोकन किया। बता दें कि, सीडीएस दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए जापान का दौरा कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान रविवार (10 दिसंबर)  को जापान के लिए रवाना हो गए थे। इस दौरान वह दक्षिण चीन सागर की स्थिति की समीक्षा करेंगे और यहां चीन की बढ़ते दबदबे को देखते हुए समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने सहित कई मुद्दों पर शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here