Chandrayaan-3: ISRO ने साझा की विक्रम लैंडर की ताजा तस्वीरें

0
203

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीर को साझा किया है। ये तस्वीर चांद की कक्षा पर घूम रहे डुअल-फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक एपर्चर रडार (DFSAR) उपकरण ने 6 सितंबर, 2023 को खींची थी। विक्रम लैंडर 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरा था। मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर 2023 को चांद के उस हिस्से में रात हो गई थी, जहां पर Chandrayaan-3 का विक्रम लैंडर है। अब अंधेरे में चंद्रयान-3 का लैंडर कैसा दिखता है, यह पता करने के लिए उसके ऊपर से चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर को गुजारा गया। ऑर्बिटर में लगे खास कैमरे ने रात के अंधेरे में चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीर ली। 6 सितंबर 2023 को ली गई तस्वीर में चांद की सतह नीले, हरे और गहरे काले रंग की दिख रही है। इसी के बीच में एक पीले गोले में दिख रहा है, पीली रोशनी के साथ दिख रहा है हमारा विक्रम लैंडर। यहां तीन तस्वीरें हैं। बाएं तरफ पहली वर्टिकल फोटो में बड़े इलाके में पीले चौकोर डिब्बे में वह इलाका दिखाया गया है, जहां पर लैंडर उतरा था।

मीडिया की माने तो, ISRO ने यह जानकारी X (ट्विटर) पर साझा कि उन्‍होंने कहा कि यहां 6 सितंबर, 2023 को चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पर लगे डुअल-फ़्रीक्वेंसी सिंथेटिक एपर्चर रडार (डीएफएसएआर) उपकरण द्वारा ली गई चंद्रयान-3 लैंडर की एक छवि है। उपकरण के बारे में अधिक जानकारी :isro.gov.in/Ch3Lander_imag…

Image source: @isro

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here