CISCE 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित: 10वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, 12वीं में 97.53% लड़के पास

0
32

सीआइएससीई बोर्ड से क्लास 10 और क्लास 12 की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण दिन बन गया है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए ICSE (क्लास 10) और ISC (क्लास 12) के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम (CISCE ICSE 10th ISC 12th Result 2024) आज यानी सोमवार, 6 मई 2024 को घोषित कर दिए गए हैं। काउंसिल द्वारा रविवार, 5 मई के जारी नोटिस के अनुसार नतीजों की घोषणा सुबह 11 बजे की गई। इसके बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cisce.org पर एक्टिव कर दिया गया है।

ICSE 10वीं में कुल 2,43,617 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जिसमें 1,30,506 लड़के थे और 1,13,111 लड़कियां थीं। परीक्षा में 53.57% लड़के पास हुए हैं तो वहीं 46.43% लड़कियां पास हुई हैं। इस साल लड़िकयों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले काफी कम रहा हैं। वहीं ISC 12वीं की परीक्षा में कुल 99,901 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 52,765 लड़के थे इनमें से 52.82 % लड़के पास हुए हैं। बात करें लड़कियों की तो 47,136 लड़कियों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 47.18 % लड़कियां पास हुई हैं।

बता दें कि सीआईएससीई बोर्ड ने दिसंबर, 2023 को परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया था। इस साल परीक्षा में करीब 2.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। आईसीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च तक चली थीं। वहीं 12वीं की परिक्षाएं 12 फरवरी से 2 अप्रैल तक चली थीं। लंबे इंतजार के बाद अब रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। जो छात्र अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं उन्हें इन स्पेट्स को फॉलो करना होगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here