मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उज्जैन में आयोजित ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024′ के समापन समारोह के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज “आपातकालीन एयर एम्बुलेंस सेवा” की शुरुआत की। इस सेवा का नाम बदलकर पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री ने उज्जैन में आयोजित ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024′ के समापन समारोह में आज सिंगल क्लिक के माध्यम से पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश के छोटे शहरों में गंभीर बीमारी से पीड़ितों को बड़े शहरों के अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एयर एम्बुलेंस उपलब्ध होगी।
सेवा का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा–
इस सेवा का उद्घाटन करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, ये सेवा अब ‘मुख्यमंत्री एयर एम्बुलेंस सेवा‘ के स्थान पर ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ के नाम से जानी जाएगी। इस सेवा में हृदय रोग, श्वास और तंत्रिका संबंधी बीमारी, नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य समस्याओं, उच्च जोखिम वाले गर्भधारण तथा आपदाओं की स्थितियों को संभालने के लिए प्रशिक्षित टीमें होंगी। अस्पताल द्वारा मरीज की स्थिति की गंभीरता की जांच के बाद ये सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि, मध्यप्रदेश की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में नया अध्याय जोड़ते हुए आज ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव‘ में ‘पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा‘ का शुभारंभ केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री के साथ सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। मुझे विश्वास है कि, आदरणीय प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रारंभ हुई यह एयर एंबुलेंस सेवा समस्त प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के संकल्प की सिद्धि की दिशा में एक सार्थक कदम साबित होगी। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रारंभ हुई यह एयर एंबुलेंस सेवा समस्त प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के संकल्प की सिद्धि की दिशा में एक सार्थक कदम साबित होगी।
जीवन की सुरक्षा के लिए
मध्यप्रदेश सरकार की संवेदनशील पहलमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में आयोजित 'रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024' के समापन समारोह के अवसर पर “पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा” का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री @arjunrammeghwal की गरिमामयी… pic.twitter.com/WG7mBj4nrc
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 2, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



