CM एकनाथ शिंदे ने मुंबई कोस्टल रोड का किया निरीक्षण

0
103

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को मुंबई कोस्टल रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुंबई कोस्टल रोड का पहला चरण निरीक्षण के बाद जल्द ही शुरू होगा। उन्होंने परियोजना की प्रगति और इसके लाभों के बारे में भी बताया।

निरक्षण के दौरान सीएम शिंदे ने बताया कि, कोस्टल रोड के पहले चरण के आगामी उद्घाटन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि महालक्ष्मी रेस कोर्स की भूमि के हिस्से के साथ पुनः प्राप्त भूमि का उपयोग 320 एकड़ में फैले मुंबई सेंट्रल पार्क को बनाने के लिए किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि, कोस्टल रोड का पहला चरण शीघ्र ही खुलेगा। कोस्टल रोड के किनारे, लगभग 120 एकड़ भूमि है जिसे उद्यान बनाने के लिए पुनः प्राप्त किया गया है, और महालक्ष्मी रेस कोर्स से भी 120 एकड़ भूमि उद्यान के लिए ली गई है। यहां करीब 320 एकड़ में मुंबई सेंट्रल पार्क बनाया जाएगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here