CM डॉ. मोहन यादव ने ‘स्वदेश दर्शन योजना 2.0’ अंतर्गत चित्रकूट धाम में विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

0
112

प्रधानमंत्री द्वारा वीसी के माध्यम से ‘स्वदेश दर्शन योजना 2.0’ अंतर्गत चित्रकूट में अध्यात्म का अनुभव परियोजना का शिलान्यास एवं विकास की विभिन्न सौगातों के कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कन्या पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। मीडिया की माने तो, इस अवसर पर नगरीय आवास एवं विकास राज्य मंत्री, संस्कृति,पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्य मंत्री, पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री द्वारा वीसी के माध्यम से ‘स्वदेश दर्शन योजना 2.0’ अंतर्गत चित्रकूट धाम में अध्यात्म का अनुभव परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। वही, मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम स्थल पर स्व – सहायता समूहों द्वारा लगाई गई विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

कार्यक्रम को सीएम ने संबोधित कर कहा कि, “चित्रकूट के घाट पर, भई संतन की भीर तुलसीदास चंदन घिसें, तिलक देत रघुवीर” चित्रकूट वह पवित्र भूमि है, जहां भगवान श्रीराम ने वनवास के साढ़े 11 वर्ष व्यतीत किये। ऐसे पवित्र धाम को मैं प्रणाम करता हूं। मध्यप्रदेश की धरती पर जहां-जहां भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े हैं, उन सभी स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। आगे सीएम बोले- “स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी” प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया में भारत और हम सभी देशवासियों का मान-सम्मान बढ़ा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here