CM पुष्‍कर सिंह धामी ने ग्राम विकास अधिकारियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

0
129

उत्तराखंड सरकार द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत ग्राम विकास अधिकारी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को यह नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वहीं आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। मुख्यमंत्री ने इस दौरान नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के साथ फोटो खिंचवाई और सभी चयनित अभ्यार्थियों के जीवन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई भी दी।

जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड में नौकरियां पाने वाले यह युवा ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पद के लिए चयनित हुए है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने के संकल्प को लेकर अपनी बात कही। उन्होंने इस मौके पर कहा कि, नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनसेवा करेंगे। हमारी सरकार तेज गति से विभागों में रिक्त पदों को भरने का कार्य कर रही है। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम ऐतिहासिक सख़्त नकल विरोधी कानून लेकर आए जिसका परिणाम है कि आज सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हो रही हैं।

वह कहते है कि, “युवाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए हमने संगठित नकल गिरोह को ध्वस्त करने का कार्य किया है। हम युवाओं के उत्थान एवं उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए संकल्पित हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप आज उत्तराखण्ड तेज गति के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रति उनके विशेष लगाव से ही हमें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात मिली हैं।”

उन्होंने कहा कि, “प्रधानमंत्री भारत को विकसित बनाना चाहते हैं, ये तभी संभव होगा जब गांव विकसित होंगे। गांव विकसित रहेंगे तो पूरा देश विकसित रहेगा, पूरा समाज विकसित होगा। अब आपको एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल रही है। आपके ऊपर सरकार होगी, विभाग होंगे, जिलाधिकारी और अन्य लोग होंगे, लेकिन जनता से सीधे जुड़ाव की जिम्मेदारी आपकी होगी। आप पर लोगों की समस्याओं के सरलीकरण करने की जिम्मेदारी है। उम्मीद है कि, आप कड़ा अनुशासन बनाकर इस सेवाकाल का प्रारंभ करेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here