CM मनोहर लाल खट्टर तीन दिवसीय हिसार दौरे पर पहुंचे

0
112

हिसार दौरे पर सीएम मनोहर लाल खट्टर तीन दिन में कुल 9 गांवों में जनसंपर्क करेंगे। इसी क्रम में आज हिसार में हांसी के गांव ढाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जनसंवाद कार्यक्रम के लिए पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने स्थानीय मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वह लोगों की समस्याओं को सुनने पहुंचे। मीडिया की माने तो, स्टेडियम में खेलों के सामान के बारे में CM ने डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर (DSO) वीरेंद्र से सवाल पूछा तो वह कार्यक्रम से गैरमौजूद मिले। इसके बाद मनोहर लाल ने उन्हें सस्पेंड करने के आदेश दे दिए। सुनवाई के दौरान परिवार पहचान पत्र में छोटी बच्ची का जन्मदिन मिलने पर सीएम ने बच्ची को बुलाकर उसे बधाई देकर मिठाई और किताब भेंट की। गांव थुराना में सीएम ने तीन सड़कों के लिए मंजूरी दी। सीएम ने कहा कि माजरा से थुराना, थुराना से भाटोल सड़क का निर्माण किया जाएगा। सीएम ने गांव में पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए 14.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एक करोड़ 56 लाख की अतिरिक्त ग्रांट आएगी। गलियों व चौपाल के काम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद कराएंगी। सीएम द्वारा 8 लोगों को मौके पर ही पेंशन के आदेश जारी किए।

मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, पहले गांव थूराना में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां मुख्यमंत्री ने गांव में 14 करोड़ की लागत से जल घर बनाने, कच्ची फिरनी बनाने और 1.8 करोड़ से गर्ल्स गवर्नमेंट स्कूल में हॉल और कमरा बनाने की मंजूरी दी। वहीं मनोहर लाल खट्टर ने गांव में छोटी अनाज मंडी बनाने को मंजूरी दी। जिस पर पंचायत ने 12 एकड़ जमीन देने का ऐलान किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को आदेश दिए गए एस्टीमेट बनाकर काम शुरू कराया जाए। कार्यक्रम की खास बात यह है कि जनसंवाद कार्यक्रम में आए ग्रामीणों के बैठने के लिए चारपाई की व्यवस्था की गई थी। सीएम ने कहा कि “5S” के मूलमंत्र के साथ हम प्रदेश के नागरिकों का विकास कर रहे हैं। (S – शिक्षा, S – स्वास्थ्य, S – स्वावलंबन, S – सुरक्षा और S – स्वाभिमान)

Image source: @mlkhattar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here