मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को साढ़ स्थित डिफेंस कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए आएंगे। मीडिया की माने तो, पहली यूनिट के उद्धघाटन के बाद यहां पर बनने वाले मिसाइल और हथियारों की धमक पूरी दुनिया में देखने को मिलेगी। यहां से देशभर में ही नहीं दुनिया में भी हथियार और कारतूस की सप्लाई की जाएगी। उद्घाटन के वक्त मुख्यमंत्री के साथ सेनाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। उनके आगमन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत हमीरपुर से आने वाले भारी/ मध्यम भारी वाहन घाटमपुर होते हुए कानपुर नगर को नहीं आ सकेंगे। ऐसे वाहन सजेती से धरमंगदपुर होते हुए मूसानगर या गजनेर होते हुए कानपुर नगर आएंगे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अडाणी ग्रुप के द्वारा डिफेंस कारिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। डिफेंस कारिडोर की पहली यूनिट लगभग बनकर तैयार हो चुकी है। शेष अन्य दो यूनिटों का निर्माण कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है। 202 हेक्टेयर में बनी डिफेंस एवं एयरोस्पेस की फैक्ट्री में उद्घाटन के बाद काम शुरू हो जाएगा। इस फैक्ट्री में 41 तरह के हथियार और गोले तैयार होंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



