उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को जनपद मिर्जापुर को विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। इस दौरान CM योगी ने जनपद मिर्जापुर में 202 करोड़ की 660 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वालीं 10 महिलाओं को ‘विंध्य शक्ति सम्मान’ एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टूल किट का वितरण किया। मीडिया की माने तो, इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा- इस कार्यक्रम के ठीक पहले मां विंध्यवासिनी धाम के दर्शन करने एवं डबल इंजन की सरकार के प्रयासों को देखने का अवसर मिला है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर 2014 में संदेश दे दिया था। उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, जनधन खाता, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लेकर अन्य योजनाएं आधी आबादी को समृद्धि की ओर ले जाने वाली है। नई संसद बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को आरक्षण देकर इतिहास रचा है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आप सबका अभिनंदन करते हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



