मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, लेकिन इसके पूर्व वे बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे, जहां गर्भगृह में महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा और पंडित संजय शर्मा के द्वारा बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन और अभिषेक करवाया गया। योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय भेष बारह पंथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष भी हैं, जिसमें बाबा महाकाल को अर्पित की गई सामग्री दूध, दही, पंचामृत भी भर्तृहरि गुफा से लाया गया था। मीडिया की माने तो, इस दौरान उनके साथ भर्तृहरि गुफा के पीर महंत रामनाथ महाराज ओर वाल्मिकी धाम के पीठाधीश्वर उमेशनाथ महाराज भी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एमपी के पर हैं। मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, योगी आदित्यनाथ दोपहर 2 बजे इंदौर शहर में राजबाडा स्थित देवी अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सीएम योगी साउथ तुकोगंज स्थित नाथ मंदिर के परिसर में ध्वज स्तंभ का अनावरण करेंगे। साथ ही माधवनाथ महाराज के दर्शन करेंगे और यहां उनके संबोधन का कार्यक्रम भी है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ उसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्यभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शिवाजी प्रतिमा पर पहुंचेंगे।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



