मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शनिवार को चिंकी बराज एवं बोरास बराज सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया गया। इस योजना की लागत 5 हजार 839 करोड़ रुपए की है। चिंकी बैराज योजना के साथ नर्मदा नदी पर पुल भी बनाया जाएगा। देवरी में कॉलेज खोला जाएगा। बरेली नगर पंचायत को नगर पालिका बना दिया जाएगा। मीडिया की माने तो, इस सिंचाई योजना से मध्यप्रदेश के रायसेन, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम और होशंगाबाद को लाभ मिलेगा। सीएम ने इस शिलान्यास कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा, सिंचाई की क्रान्ति सबसे बड़ी क्रांति है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम ने कहा, ये कोई छोटी योजना नहीं है। ये विकास चलता रहेगा। मैं सरकार नहीं परिवार चला रहा हूँ। रायसेन जिले के 240 गाँव की 1 लाख 77 हजार एकड़ में सिंचाई होगी। कुल मिलकर 3 लाख 26 हजार एकड़ में सिंचाई होगी। अब हैंडपंप से नहीं घरों में नल लगाकर पानी दिया जाएगा।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



