CM डॉ. मोहन यादव आज एयर एंबुलेंस सेवा की करेंगे शुरुआत, धार में होगा भव्‍य रोड शो

0
120

मध्य प्रदेश को मेडिकल क्षेत्र में एक और बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन से “आपातकालीन एयर एम्बुलेंस सेवा” की शुरुआत करेंगे। इसमें एक हेलीकॉप्टर एवं एक एयरक्राफ्ट चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित होगा। एयर एंबुलेंस सुविधा की शुरुआत के लिए उज्जैन के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां से सीएम मोहन यादव इस सुविधा की शुरुआत करेंगे।

मीडिया की माने तो, इसके बाद वह धार जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री यहां रोड शो के साथ आमसभा को संबोधित करेंगे। यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर जनहित योजनाओं की राशि का अंतरण तथा विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे और करोड़ों की सौगात देंगे।

उज्जैन से धार पहुंचेंगे CM डॉ. मोहन यादव

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन से धार पहुंचेंगे यहां पर मुख्यमंत्री का रोड शो होगा। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल होकर सीएम सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को किश्त जारी करेंगे। आदिवासी समाज की बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों को आदर्श ग्राम योजना एवं आहार अनुदान की राशि वितरित करेंगे। वही सीएम डॉ. मोहन यादव दोपहर 4:30 बजे आमका झुमका मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5.50 बजे सीएम इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here