छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 26 फरवरी यानी आज सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में शाम 6 बजे तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदाल बघेल, लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, सिरपुर महोत्सव के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बसना की कर्मा पार्टी द्वारा कर्मा नृत्य, सुरेन्द्र मानिकपुरी एवं साथियों द्वारा भजन एवं लोकगीत, सोला सिंगार लोक कला मंच खल्लारी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव में अश्र भिलाई द्वारा लाईट एवं साउण्ड के प्रस्तुति दी जाएगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



