Cricket World Cup Trophy: फोटोशूट के लिए ताजमहल लाई गई ट्रॉफी, सेल्फी लेने के लिए लोगों की लगी भीड़

0
230

आगरा : ICC क्रिकेट वल्ड कप 2023 की ट्रॉफी आज ताजमहल पहुंची और यहां पर ट्राफी को रखकर वीडियो शूट किए गए। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर से क्रिकेट वल्ड कप का आयोजन भारत में होने जा रहा है। क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजन से पहले ICC ने प्रमोशन की तैयारी शुरू कर दी है। आयोजन में अब पचास दिन से कम समय रह गया है। ऐसे में इसके प्रमोशन को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं।

मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश में 5 अक्टूबर से ICC क्रिकेट विश्व कप (50 ओवर) की शुरुआत होगी। इसे लेकर काफी उत्साह क्रिकेट प्रेमियों में देखने को मिल रहा है। 18 देशों की यात्रा पर ट्रॉफी जा रही है। इसी कड़ी में आज सुबह विश्व कप की ट्रॉफी ताजमहल पहुंची। एक घंटे तक ट्रॉफी का रॉयल गेट के पास वीडियो प्लेटफॉर्म पर फोटो व वीडियो शूट हुआ। क्रिकेट विश्व कप की ट्रॉफी को अपने बीच पाकर ताजमहल देखने आए पर्यटक खुश नजर आए। उन्होंने ट्रॉफी के साथ सेल्फी व फोटो लीं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here