इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 7वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (GT) से होगी। मीडिया की माने तो, दोनों टीमें अपने पहले मुकाबले जीत चुकी है और इस मुकाबले में जीत का क्रम बरकरार रखना चाहेगी। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत 7:30 से शुरू होगी। वहीं टॉस 7:00 बजे होगा
जानकारी के मुताबिक, आज आईपीएल में उन दो टीमों के बीच मैच है, जो साल 2023 के फाइनल में भिड़ी थीं। हालांकि इस एक साल के भीतर दोनों टीमों के कप्तान बदल गए हैं। आईपीएल 2023 के फाइनल में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी थे और जीटी की कप्तानी हार्दिक पांड्या संभाल रहे थे। लेकिन अब चेन्नई की कमान रुतुराज गायकवाड के पास है और गुजरात टाइटंस केर् कप्तान शुभमन गिल हैं। देखना होगा कि आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान और तुषार देशपांडे।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन-
शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश खान, मोहित शर्मा, आर साई किशोर और स्पेंसर जॉनसन।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



