CWG 2022: बैडमिंटन मिक्स्ड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने टीम को बधाई दी

0
222
CWG 2022: बैडमिंटन मिक्स्ड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने टीम को बधाई दी
CWG 2022: बैडमिंटन मिक्स्ड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने टीम को बधाई दी Image Source : Twitter @narendramodi

राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन मिक्स्ड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैडमिंटन टीम को बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक ट्वीट में कहा कि बैडमिंटन टीम ने उत्कृष्ट कौशल, टीम वर्क और जुझारुपन का प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी खिलाडियों की सराहना की।

पीएम मोदी ने रजत पदक जीतने पर किदाम्बी श्रीकांत, सात्विक साइराज रेंकीरेड्डी, लक्ष्यसेन, चीराग शेट्टी, ट्रीसा जॉली, आकर्षी कश्यप, अश्विनी पोनप्पा, गायत्री गोपीचंद और पी.वी.सिंधु की भारतीय टीम को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि वे इन खिलाडियों की उपलब्धि से गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रजक पदक प्राप्त होने से देश में बैडमिंटन और लोकप्रिय होगा और आने वाले समय में अधिक लोग इस खेल को अपनाएंगे।

Courtesy : newsonair.gov.in

Image Source : Twitter @narendramodi

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here