CWG 2022 : भारतीय वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने 55 Kg वर्ग में रजत पदक जीता

0
236

CommonWealthGames 2022 : भारतीय वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने कुल 202 किलो वजन उठाने के साथ ही देश के लिए चौथा पदक जीता है। उन्होंने 55 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में स्नैच में 86 किलो का वजन और क्लीन एंड जर्क राउंड में 116 किलो का वजन उठाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार कुल 202 किलो वजन उठाने के साथ ही बिंदियारानी ने रजत पदक अपने नाम किया है। विदित हो कि भारत का यह चौथा पदक है। भारत ने चारों पदक वेटलिफ्टिंग में ही जीते हैं। बिंदियारानी से पहले मीराबाई चानू ने 49 किलो भारवर्ग में स्वर्ण, जबकि पुरुषों में संकेत सरगर ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक और गुरुराजा पुजारी ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

इससे पहले वह 2019 एपिया में कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और 2021 ताशकंद कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here