Delhi: दिल्ली-नोएडा में IMD ने आंधी-बारिश का जारी किया येलो अलर्ट

0
26
Delhi: दिल्ली-नोएडा में IMD ने आंधी-बारिश का जारी किया येलो अलर्ट
Image Source: Social Media

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल की शुरुआत ही भीषण गर्मी के साथ हुई। पिछले कुछ दिनों से दोपहर के साथ सुबह शाम गर्मी सता रही है। लोगों को एसी चलानी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने गुड न्यूज दी है। IMD ने आज व कल येलो अलर्ट जारी किया गया है। दोनों दिन धूल भरी तेज आंधी के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है। इस वजह से अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद अगले छह से सात दिन गर्मी से राहत रहेगी। प्री मॉनसून सीजन की यह पहली जोरदार एक्टिविटी होगी। प्री मॉनसून सीजन एक मार्च से 30 मई तक माना जाता है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम 21.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। नजफगढ़ का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और नरेला का 41.2 डिग्री रहा। इन दोनों जगहों पर पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 से अधिक बना हुआ है। पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को बादल छाए रहेंगे। इसके बावजूद दिन गर्म रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा। शाम के समय धूल भरी तेज आंधी चलेगी।

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश रहेगी। तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट आ सकती है। बारिश से पहले 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। हालांकि बारिश की वजह से धूल कुछ कम उड़ेगी। अधिकतम तापमान 33 और और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है। 15 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश रह सकती है। बारिश के साथ हवाएं तेज चलेंगी। 16 व 17 अप्रैल को मौसम शुष्क हो जाएगा। आंशिक बादल छाए रहेंगे। 18 अप्रैल को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here