जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। इस दौरान जहां बड़ी-बड़ी बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं, ऐसे में लोगों की निगाहें इस फिल्म पर टिकी थीं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिंदी सिनेमा के दर्शकों को मोहित सूरी की इस फिल्म ने भी निराश किया है। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन उम्मीद से काफी कम रहा है। चूँकि, ‘एक विलेन रिटर्न्स’ फिल्म का टोटल मेकिंग बजट लगभग 70 से 80 करोड़ रुपए का है। इसलिए ट्रेड एनालिस्ट द्वारा अनुमान लगाया जा रहा था कि, अगर फिल्म तकरीबन 10 से 12 करोड़ की ओपनिंग से बॉक्स ऑफिस का खाता खोलती है तो अच्छी शुरुआत मानी जा सकती है। किन्तु अब कमाई के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इस फिल्म ने पहले बस 7.5 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया है।