विश्व कप 2023 का 44वां मैच आज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वहीं इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
मीडिया की माने तो, इंग्लैंड पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालीफाई होने के लिए टीम लीग स्टेज के आखिरी मैच में शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं पाकिस्तान इस वक्त 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है। सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए पाकिस्तान को इंग्लैंड को बहुत बड़े अंतर से हराना होगा।
दोनों टीमों प्लेइंग 11
पाकिस्तान : अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।
इंग्लैंड : जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल राशिद।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



