मेटा ने इंस्टाग्राम और फेसबुक यूजर्स के लिए एड-फ्री पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया है। बता दें, काफी समय से अटकलें थीं कि मार्क जुकरबर्ग प्लान्स पेश कर सकते है। मीडिया की माने तो, अब कंपनी ने इस कदम को उठा लिया है। मेटा के नए सब्सक्रिप्शन प्लान यूरोपियन यूनियन, यूरोपियन इकनॉमिक एरिया और स्विट्जरलैंड में रहने वाले यूजर्स के लिए पेश हुए हैं। यूजर्स के पास नवंबर से ऐड-फ्री एक्सपीरियंस के लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान का ऑप्शन मौजूद होगा।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन प्लान्स की कीमत वेब पर 9.99 यूरो प्रति माह (लगभग 885 रुपये) और स्मार्टफोन (एंड्रॉइड और आईओएस) के लिए 12.99 यूरो प्रति माह (लगभग 1,145 रुपये) होगी। मेटा ने घोषणा की है कि वह यूरोप में 18 वर्ष से अधिक आयु के यूजर्स के लिए एड-फ्री फेसबुक और इंस्टाग्राम योजनाएं उपलब्ध कराएगी। ये प्लान्स स्विट्जरलैंड, यूरोपीय संघ और यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र में उपलब्ध होंगा।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



