G20 सम‍िट की कामयाबी, BJP मुख्यालय में होगा PM मोदी का भव्य स्वागत

0
143

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को बीजेपी के दिल्ली स्थित केंद्रीय मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने और आयोजन के सफल होने को लेकर पीएम को जोरदार स्वागत किया जाएगा।

आप को बता दे , जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने के बाद मोदी की पार्टी कार्यालय में पहली शिरकत होगी। जी20 सम्मेलन को दुनिया में एक बेहद सफल कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, विश्व नेताओं ने पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की है।

मीडिया की माने तो, बीजेपी मुख्यालय में आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों पर विचार-विमर्श करने के लिए केंद्रीय चुनाव की बैठक होगी। पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य हैं। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय हो सकते हैं।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पिछले महीने भी बैठक की थी और मध्य प्रदेश की 39 सीटों और छत्तीसगढ़ की 21 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी। वहीं, बीजेपी ने इस बार चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से बहुत पहले ही अपने विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों के नाम घोषित करना शुरू कर दिया है। बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #India

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here