पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हिंदी सिनेमा के सितारों के बीच भी भगवान गणेश के इस पावन पर्व की धूम मची हुई है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बीच ‘फुकरे-3’ फिल्म की स्टार कास्ट भी मुंबई के सबसे फेमस गणपति पंडाल लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची है।
मीडिया की माने तो, इस दौरान पुलिकत सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा और मनजोत सिंह ने भगवान गणेश के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया है। इस मौके की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें ‘फुकरे 3’ की स्टारकास्ट लालबागचा राजा के पंडाल परिसर में एक साथ नजर आ रही है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



