GT vs PBKS: IPL के 17वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी पंजाब किंग्स

0
158

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 17वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच आज खेला जाएगा। मीडिया की माने तो, यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम GT का घरेलू मैदान है और इस संस्करण में इसे 7 मैचों की मेजबानी मिली है। यह मैच यहां मौजूदा सीजन का तीसरा मुकाबला होगा।

जानकारी के अनुसार, गुजरात ने इस सीजन अपने घर पर खेले दोनों मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि चेन्नई के खिलाफ चेन्नई में उसे हार मिली थी, दूसरी ओर जीत से शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स की टीम को घर से बाहर निकलते ही बेंगलुरु और लखनऊ में हार का सामना करना पड़ा है। अंकतालिका की बात करें तो शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात फिलहाल 4 अंकों के साथ 5वें, जबकि शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब की टीम 2 अंकों के साथ 7वें पायदान पर है।

बता दें कि, दोनों टीमों के आपसी रिकॉर्ड की बात करें तो यहां गुजरात का पलड़ा भारी है। इस मैच से पहले ये दोनों टीमें अब तक कुल 3 बार आमने सामने आई हैं, जहां गुजरात टाइटन्स ने 2 बार, जबकि पंजाब किंग्स सिर्फ एक बार कोई मैच जीत पाई है। IPL 2024 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं और इस बार भी यहां की पिच पहले दो मैचों की तरह दोहरी पेस वाली होगी। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना ही पसंद करेगी क्योंकि खेल के दूसरे हाफ में गेंद बैट पर आसानी से आती है। इससे पहले खेले गए दो मैचों में यहां कोई भी टीम 168 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना पाई है। हालांकि गुजरात ने मुंबई के खिलाफ 168 रनों का यह स्कोर आराम से बचा लिया था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here