GT vs SRH: आईपीएल के 12वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

0
135

आईपीएल के 12वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत गुजरात टाइटंस के साथ होगी।  मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों का आईपीएल 2024 में यह तीसरा मैच होगा। सूत्रों के अनुसार, गुजरात दो मैचों से 2 अंकों के साथ अंक तालिका में 7वें नंबर पर है। दूसरी ओर, हैदराबाद के भी दो मैचों से 2 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट (NRR) अधिक होने के कारण वह चौथे नंबर पर है।

बता दें कि, गुजरात टाइटंस ने 24 मार्च को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मैच में 6 रन से जीत हासिल की थी। जबकि गुजरात 26 मार्च को अपने दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से 63 रन से हार गयी थी। हैदराबाद ने 27 मार्च को अपने दूसरे मैच में भी मुंबई इंडियंस को हराया था। हालांकि, इससे पहले 23 मार्च को गुजरात की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से 4 रन से हार गयी थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 

गुजरात टाइटंसः ऋद्धिमान साह (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमातुल्लाह ओमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, उमेश यादव, मोहित शर्मा, स्पेंसर जॉनसन

सनराइजर्स हैदराबादः मयंक अग्रवाल, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करैम, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here