Gurugram: अमेरिका के नागरिकों से ठगी करने वाले अवैध काॅल सेंटर का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

0
112
Gurugram: अमेरिका के नागरिकों से ठगी करने वाले अवैध काॅल सेंटर का भंडाफोड़, 12 गिरफ्ता
Image Source : news18

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के नागरिकों से ग्राहक सेवा (तकनीकी सहायता) देने के नाम पर ठगी करने वाले अवैध काॅल सेंटर के संचालक समेत 12 आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने डीएलएफ फेज तीन से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नौ डेस्कटॉप कंप्यूटर, 2 लैपटॉप, सभी से एक-एक मोबाइल व एक मॉडम बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट व धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि डीएलएफ फेज तीन में अवैध तरीके से एक कॉल सेंटर चल रहा है। एसीपी साइबर क्राइम विपिन अहलावत ने रविवार की रात साइबर क्राइम थाना पूर्व के प्रभारी जसवीर के नेतृत्व में एक टीम गठित की। पुलिस ने कार्रवाई में अवैध कॉल सेंटर पकड़ा गया। यहां आरोपियों को विदेशी नागरिकों से तकनीकी सहायता देने के नाम पर ठगी करते पाया गया। इस पर पुलिस ने कॉल सेंटर के मालिक सहित कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के लिए बता दें कि, आरोपियों की पहचान अनंत राज वर्मा (संचालक),नाथुपूर निवासी रजत मिश्रा व संकल्प (मैनेजर), नूंह निवासी मयंक, मध्य प्रदेश निवासी विशाल वर्तमान में पालम विहार (गुरुग्राम), मारुति कुंज निवासी रवि शंकर, मध्य प्रदेश निवासी शिवम हाल पता डीएलएफ फेज -3 (गुरुग्राम), नूंह निवासी पुष्पेंद्र चौहान, केरल निवासी विकास प्रकाश हाल पता महावीर कैंपस छतरपुर (दक्षिण दिल्ली), नाथुपूर निवासी विवेक सिंह व पुष्पेंद्र सिंह व लुधियाना पंजाब निवासी अजय सिंह हाल पता डीएलएफ फेज-3 गुरुग्राम के रूप में हुई। आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी काल सेंटर संचालक अनंत राज वर्मा अपने कॉल सेंटर मैनेजर संकल्प व रजत मिश्रा के अलावा अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जी कॉल सेंटर चलाता था। उसने सभी को कस्टमर सर्विस के लिए सेलरी / कमीशन पर रखा हुआ है। आरोपी रजत और संकल्प को ठगी की राशि में से कमीशन के तौर पर 15 प्रतिशत व बाकी सभी आरोपियों को 10 प्रतिशत दिया जाता था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #India

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here